राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुए चयनित

देहली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं शौर्य सोनी
मम्मी रीना सोनी और पापा सत्येन्द्र सोनी के है सुपुत्र
दुर्ग ( दबंग प्रहरी समाचार) ।बिलासपुर में आयोजित राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में देहली पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य सोनी ने
400 मीटर के दौड़ में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और 5 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो 18 मार्च के त्रिवेंद्रम में आयोजित होगा। शौर्य ने अपने स्कूल4के साथ साथ अपने परिवार का नाम भी रोशन किया है । शौर्य के मम्मी रीना सोनी राजस्व निरीक्षक और पापा सत्येन्द्र सोनी दुर्ग आरटीओ में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।
शौर्य की इस कामयाबी पर उनके मम्मी पापा के दोस्त रिश्तेदारो ने ने मंगल कामनाएं आशीर्वाद देते हुये राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनने के लिये अग्रिम शुभकामनाएं दी है।