बड़ी ख़बर

गृह मंत्रालय ने कहा दिल्ली ब्लास्ट की जांच एनआईए टीम करेगी

केंद्र सरकार गृह मंत्रालय का फैसला

नई दिल्ली ( दबंग प्रहरी समाचार)।। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुए आतंकी विस्फोट की जांच गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। इस मामले की आगे की जांच अब NIA करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी मंगलवार को इस मामले की समीक्षा के लिए अपने आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। यह बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। सभी उच्च अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसके बैठक के बाद ही जांच NIA को सौंपी गई है।