बड़ी ख़बर

दिल्ली धमाके के बाद पूरे देश में हाई एलर्ट: एक संदिग्ध हिरासत में

दिल्ली :।दिल्ली के लाल किले के पास शनिवार को हुए जोरदार धमाके के बाद पूरी दिल्ली इस वक्त हाई अलर्ट पर है. इस धमाके के बाद दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गए है. चांदनी चौक बाजार को कल तक बंद कर दिया गए है वहीं नागपुर में RSS मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई. इसके अलावा खबर है कि, मामले में एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ जारी है. बता दें कि, दिल्ली लाल किले के पास धमाके में अबतक 11 की मौत की खबर सामने आई है जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

इस धमाके को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात भी की है. उन्होंने घटना को लेकर जानकारी ली है. इसके अलावा खबर है कि, अमित शाह ने आईबी चीफ से घटना को लेकर जानकारी हासिल की है. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि, धमाके की वजह अभी साफ नहीं है लेकिन NIA की टीम इस वक्त मौके पर मौजूद है और जांच जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 टीमों को रवाना किया गया और दिल्ली पुलिस के अलावा NIA, NSG, FSL और फोरेंसिक की टीमें भी मौके पर पहुंची है.यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ बताया जा रहा है. चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इमारतों की खिड़कियां तक खुल गईं.