बड़ी ख़बर

जुआरियों ने लगाईं पेट्रोलिंग करने वाले पुलिस कर्मी के बाइक को आग 

दुर्ग भिलाई [ दबंग प्रहरी समाचार ] । दिवाली के त्योहार के बीच दुर्ग जिले के सुनसान इलाकों में जुए के फड़ सज रहे हैं, वहीं पुलिस की टीम लगातार जुआरियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में धनतेरस की रात नेवई भाठा में जुआरियों पर रेड करने गई पुलिस टीम के एक आरक्षक की बाइक पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस टीम जुआरियों को पकड़कर लौट रही थी, तभी जलती बाइक देखकर आरक्षक के होश उड़ गए।