राजनैतिक, सामाजिक दायित्वों को सफलता पूर्वक निभाने का मिला परिणाम
इनकी धर्मपत्नी भी कर रही समाज़सेवा दूसरी बार भी निर्वाचित पार्षद
सरायपाली ( दबंग प्रहरी समाचार) :- श्री गुरूसिंघ सभा समिति के सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्ण सिंह सलूजा को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष बनाया गया है ।सामाजिक , राजनैतिक व अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेतृत्व स्वर्ण सिंह सलूजा के सामाजिक अध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से समाज मे सक्रियता व कुछ नयापन आने की संभावना बढ़ गई है ।

श्री गुरूसिंघ सभा मे एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें नई समिति के चुनाव के सम्बंध में चर्चा की गई ।बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्ण सिंह सलूजा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।

मनोनयन के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष स्वर्णसिंह सलूजा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ समाज ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुवे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा ।समिति के संचालन हेतु 1-2 दिनों के अंदर ही समिति के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी जायेगी ।

ज्ञातव्य हो की नवनियुक्त अध्यक्ष स्वर्णसिंह सलूजा अपने विद्यार्थी जीवन से ही सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका रही है।उनके द्वारा स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, रक्त परीक्षण शिविर एवं नशा मुक्ति अभियान , स्काउट गाइड , रेड क्रॉस जैसे जन जागृति कार्यक्रमो में सक्रिय भूमिका रही है । पूर्व में नगरपालिका में पार्षद व नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं ।इनकी धर्मपत्नी श्रीमती बलवीर कौर वर्तमान में दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुए है ।
सलूजा अभाविप , भाजपा , हिन्दू व विभिन्न संगठनों का दायित्व भी सक्रियता पूर्वक निभाते रहे हैं ।सिक्ख समाज के अध्यक्ष बनने के पूर्व वे 2 बार सचिव 1 बार उपाध्यक्ष की भी निर्वहन कर चुके हैं । इस बैठक में प्रमुख रूप से अमर बग्गा , राजेंद्र विपिन उबोवेजा , सोनू उबोवेजा ,भूपेश सलूजा , मंजीत सिंह सलूजा ,सरदार रणजीत सिंह ,राजेश आहूजा , हरीश उबोवेजा , सूरज सलूजा , मनोज सलूजा ,जोरावर सिंह , प्रकाश हमदेव , जसविंदर सिंह सलूजा , अमित आहूजा ,दीपक उबोवेजा , मुकेश कुमार ,तजिंदर सिंग , सुबी बग्गा , मनिंदर सलूजा ,प्रितपाल सिंह , मिनित व इंद्रजीत सलूजा के साथ ही अन्य सदस्य उपस्थित थे ।