जांजगीर-चांपा । (दबंग प्रहरी समाचार ) जिले के देवरी गांव में दो साल पहले चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने वाले शख्स देशराज कश्यप को कोर्ट ने अर्थदण्ड सहित 4 बार आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला बलौदा थाना अंतर्गत पंतोरा चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवरी में देशराज कश्यप अपनी पत्नी मोंगरा बाई (40) और 3 बेटियां पूजा (16), भाग्य लक्ष्मी (10) और याचना (6) के साथ रहता था। 31 जुलाई 2023 की रात खाना खाने के बाद मां और तीनों बेटियां कमरे में सोने के लिए चली गईं। रात में ही आरोपी देशराज उठा और फावड़ा से सो रही पत्नी और तीनों बेटियों को मार डाला। Also Read – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक 1 अगस्त और 2 अगस्त को दिनभर लोगों ने परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने सरपंच को मामले की जानकारी दी। सरपंच भी देशराज के घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गई। क्योंकि घर में मोंगरा बाई और उसकी तीनों बेटियों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे और घर में खून ही खून फैला हुआ था। हत्याकांड के बाद देशराज फारार हो गया था, जिसे पुलिस ने 2 अगस्त 2023 को बलौदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था।
बड़ी ख़बर
- सेवती अंजोरा ढाबा में चल रहे pwd के घटिया काम को धर्मेश देशमुख में फोन कर रुकवाया
- छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने अपने निवास सेवा सदन में खेला अपने नागरिकों के स...
- चांदनी चौक भनसुली पर रंगो के महापर्व होली बड़ी धूम धाम से मनाया गया
- दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं
- दुर्ग निगम में खेली गई होली, महापौर अलका ने उठाया लुफ्त, नगर वासियों को दी शुभकामनायें
- बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा: श्रद्धा तिवारी
- बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल हुए 1300 लोग: काफिला रहा आठ सौ मीटर लम्बा जो बना एक अनोखा ...
- बाबा के भजनों में झूमेंगे रात भर और सुबह निशान उठाएंगे निशान
- दुर्ग से निकलेगी फागुन एकादशी को बाबा श्री श्याम खाटू की निशान यात्रा
- राम कथा में तीसरे दिन वर्णन हुआ शिव बारात का