(दबंग प्रहरी समाचार) महासमुंद। सुशासन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना होता है। जब कोई नीति या योजना समाज के वंचित वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुँचती है, तो उसका असर न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे समुदाय पर पड़ता है। ऐसी ही एक पहल “महतारी वंदन योजना“ ने महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र की कमार जनजातीय महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की नई राह दिखाई है। सिरपुर की रहने वाली केंवरा कमार पहले परंपरागत बांस शिल्प कारीगरी पर निर्भर थीं। यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका व्यवसाय ठप पड़ गया था। सीमित संसाधनों और बाजार में प्रतिस्पर्धा के कारण उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। मगर महिला एवं बाल विकास विभाग से 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि मिलने के बाद उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने बांस, रस्सी और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदनी शुरू की, इससे उनका व्यवसाय फिर से अच्छा चल रहा है, और अब वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सक्षम हो रही हैं। इसी तरह सिरपुर की ही रहने वाली भामिनी गोस्वामी इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटी टांसी गोस्वामी के भविष्य को संवार रही हैं। हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को वे सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। यह छोटी-सी बचत उनकी बेटी के लिए एक मजबूत आर्थिक संबल बन रही है, जो आगे चलकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह में सहायक सिद्ध होगी। भामिनी कहती हैं, “पहले हमारे पास इतनी बचत नहीं होती थी कि हम अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोच सकें, लेकिन महतारी वंदन योजना ने हमें यह अवसर दिया है कि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दे सकें।“ महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना भर नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार भी बन रही है। खासकर दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं।
बड़ी ख़बर
- सेवती अंजोरा ढाबा में चल रहे pwd के घटिया काम को धर्मेश देशमुख में फोन कर रुकवाया
- छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने अपने निवास सेवा सदन में खेला अपने नागरिकों के स...
- चांदनी चौक भनसुली पर रंगो के महापर्व होली बड़ी धूम धाम से मनाया गया
- दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं
- दुर्ग निगम में खेली गई होली, महापौर अलका ने उठाया लुफ्त, नगर वासियों को दी शुभकामनायें
- बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा: श्रद्धा तिवारी
- बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल हुए 1300 लोग: काफिला रहा आठ सौ मीटर लम्बा जो बना एक अनोखा ...
- बाबा के भजनों में झूमेंगे रात भर और सुबह निशान उठाएंगे निशान
- दुर्ग से निकलेगी फागुन एकादशी को बाबा श्री श्याम खाटू की निशान यात्रा
- राम कथा में तीसरे दिन वर्णन हुआ शिव बारात का