बड़ी ख़बर

महिला के साथ उसके बेटे के दोस्त ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर ले ली जान

महासमुंद |छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर 42 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। चिंतामणि पटेल उर्फ ​​चिंटू (20) जो कि महिला के बेटे का दोस्त है, को पुलिस ने इस केस में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बुधवार रात को हुई थी। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है।बसना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ)  लेखराम ठाकुर ने कहा कि पीड़िता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

cg

एसएचओ ने कहा, “चिंटू मृतक महिला के बेटे का दोस्त है। दोनों एक ही गांव से है। बुधवार की रात, चिंटू अपना हार्वेस्टर लेने के लिए अपने दोस्त के घर गया। हारवेस्टर पास के खेत में पार्क किया गया था। पीड़िता ने आरोपी को बताया कि उसका बेटा घर पर नहीं है। महिला तब चिंटू के साथ खेत गई। वह अकेले ही जा रही थी।” खेत से लौटते समय चिंटू ने महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसका महिला ने विरोध किया।

एसएचओ ने आगे बताया, “आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। अलार्म सुनकर कुछ ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पाया कि महिला जमीन पर पड़ी हुई थी। महिला ने उन्हें बताया कि उसके साथ आरोपी ने क्या किया। चिंटू मौके से भागने में सफल रहा।” पुलिस ने कहा कि घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस महीने की शुरुआत में, कोरबा जिले के एक जंगल में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसे मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी द्वारा लड़की के पिता और उसकी चार वर्षीय भतीजी को भी मार दिया गया। इस सिलसिले में कोरबा पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। 2 फरवरी को, आदिवासी बहुल जशपुर जिले में एक 16 वर्षीय लड़की से नौ व्यक्तियों द्वारा बलात्कार किया गया था।