भिंड (दबंग प्रहरी समाचार ) । खाद्य आपूर्ति विभाग ने गोहद में सीताराम भारत एजेंसी और गोदाम 15 दिन से नहीं खोलने पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा और उसके भाई रामवीर देशलहरा के खिलाफ गोहद थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। साथ ही एजेंसी निरस्त करने के लिए भारत पेट्रोलियम को भी पत्र लिखा है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी मनोज वाष्र्णेय ने बताया कि गोहद में रामवीर देशलहरा और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा गोहद में सीताराम भारत गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। केशव पार्क के सामने गैस एजेंसी है।
भिंड। खाद्य आपूर्ति विभाग ने गोहद में सीताराम भारत एजेंसी और गोदाम 15 दिन से नहीं खोलने पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा और उसके भाई रामवीर देशलहरा के खिलाफ गोहद थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। साथ ही एजेंसी निरस्त करने के लिए भारत पेट्रोलियम को भी पत्र लिखा है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी मनोज वाष्र्णेय ने बताया कि गोहद में रामवीर देशलहरा और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा गोहद में सीताराम भारत गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। केशव पार्क के सामने गैस एजेंसी है।
उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी व गोदाम बंद होने की जानकारी उन्हें पहले से नहीं दी गई। जबकि दोनों एक महीने से बंद हैं। कनिष्ठ अधिकारी ने भी संचालकों को फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ऐसे में एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे थे। साथ ही सरकार की छवि भी धूमिल हो रही थी। श्री वाष्र्णेय ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनी में बात की तो बताया कि सात मार्च की स्थिति में एजेंसी पर 60 भरे हुए सिलेंडर हैं। संचालकों की मनमानी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। ऐसे में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के आवेदन पर गोहद थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा और रामवीर देशलहरा निवासी केशव पार्क बंधा रोड के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

