बड़ी ख़बर

शासकीय शाला खेदामारा में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा के भारतीय भाषा उत्सव आयोजन प्रार्थना  सभा मे राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती की राष्ट्र भक्ति कविता का सामुहिक गायन

cg

खेदमारा (दबंग प्रहरी समाचार)।  राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा भारत सरकार स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार महान राष्ट्रकवि चिन्ना स्वामी सुब्रमण्यम भारती की जयंती गयारह दिसम्बर के अवसर पर भाषा, गीत संगीत को समर्पित भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा में आयोजित हुआ। विभिन्न गतिविधियां स्कूली बच्चों द्वारा संपन्न की गयी। प्रार्थना सभा में बच्चों ने तमिल राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती द्वारा लिखी कविता” यह है भारत देश हमारा” गीत का सामुहिक वाचन कर अपना प्रस्तुतिकरण दिया।

शाला की प्रधानपाठक श्री राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में और शिक्षिका के शारदा के द्वारा बच्चों को देश के अन्य राज्यों की भाषा बोलियों, गीत, संगीत, एवं संस्कृति उनके खान-पान, परिधान, दूसरे राज्यों में पाए जाने वाले फल सब्जियां से परिचित कराया ।विभिन्न भाषाओं से जुड़े प्रमुख साहित्यकारों का परिचय दिया।उन्होंने राष्ट्रकवि सुब्रमण्यम भारती के जीवन के बारे में बताया कि वे तमिल कवि थे जिन्हें महाकवि भारतियार के नाम से भी जाना जाता है। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार, तथा उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु के समान थे। उनके द्वारा लिखे गीत कविता साहित्य के राष्ट्रीय एकता में योगदान के बारे में बताया। प्रार्थना सभा में स्कूली बच्चों एवं अन्य शिक्षिकायें उपस्थिति रहे।