बड़ी ख़बर

भाजपा अटल बिहारी बाजपेई मंडल के 76 बूथ में श्रवण किया मोदी जी की मान की बात

भाजपा अटल बिहारी बाजपेई मंडल के 76 बूथ में श्रवण किया मोदी जी की मान की बात

cg

लाभार्थियों का मंडल अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी ने किया सम्मान

सतना 27 अगस्त
भारतीय जानता पार्टी सतना के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा जी निर्देशानुसार एवं अटल बिहारी वाजपेई मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई मंडल के 15 शक्ति केदो के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथों (76) में मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम सुना गया एवं समस्त बूथों में किए गए कार्यक्रम की फीडिंग प्रत्येक बूथ में आईटी सेल के पदाधिकारी, समस्त बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजको ने अपने-आपने स्मार्टफोन से संगठन अप में फीडिंग की गई।
लाभार्थियों का मंडल अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी ने किया सम्मान
शक्ति केंद्र क्रमांक 31 जवाहर नगर में शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निज निवास पर मोदी जी की मान की बात कार्यक्रम के उपरांत भाजपा अटल बिहारी वाजपेई मंडल अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी ने सेवा बस्तियां से आई हुई माता बहनों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया
सेवा बस्ती से आई हुई बहनों ने वीडियो क्लिप जारी करते हुए श्रीमती रोशनी कोल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास एवं आयुष्मान भारत योजना का लाभ हम सबको प्राप्त हुआ है साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहन योजना के द्वारा हमें₹1000 हमारे बैंक के खाते में प्राप्त हुए हैं हम सब बहाने मोदी जी एवं शिवराज जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हैं।
श्रीमती रेशमा कोल ने कहा कि हमारी कई पीढ़ियां निकल गई कच्चे मकान में रहते हुए पूर्व की सरकारों ने हमारी शुध नहीं ली थी लेकिन जब से मोदी सरकार आई उन्होंने हमारे सुख-दुख को समझते हुए हम सब गरीबों को पक्का मकान दिया है एवं घरेलू खर्च के लिए ₹1000 मुख्यमंत्री जी ने दिया है हम सब बहाने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
*इनकी रही उपस्थित*
भाजपा अटल बिहारी वाजपेई मंडल के महामंत्री राजेश त्रिपाठी नीलू, आईटी सेल अटल बिहारी वाजपेई मंडल संयोजक नितिन त्रिपाठी, श्रीमती चंदन त्रिपाठी, श्रीमती रेशमा कोल, रोशनी कोल आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही।