बड़ी ख़बर

महालया उत्सव मनाने जा रहे श्रद्धालुओं की नाव पलटने से 24 लोगों की मौत,30 लापता

बांग्लादेश में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक नाव डूब गई। पंचगढ़ जिले के कोरोटोआ नदी में हुए इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लापता हैं। अधिकांश यात्री दुर्गा-पूजा से एक दिन पहले महालया उत्सव मनाने के लिए यहां के प्रसिद्ध बिदेशरी मंदिर जा रहे थे। फिलहाल रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पंचगढ़ जिले के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद जुहुरुल इस्लाम ने बताया अब तक 60 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 10 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए बोडा के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल के पास जुटी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल के पास जुटी।

बिदेशरी मंदिर जा रहे थे यात्री
बोडा थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) शौकत ने बताया कि नदी से 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें तीन बच्चे 11 महिलाएं और दो पुरुष हैं। आठ की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। इनमें पांच बच्चे एक महिला और दो पुरुष हैं।

cg

शौकत ने बताया नाव औलिया घाट से दोपहर करीब 1:30 बजे बिदेशरी हिंदू मंदिर की ओर जा रही थी। नांव में करीब 100 लोग सवार थे। इनमें से अधिकतर यात्री महालया उत्सव मनाने मंदिर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि नांव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने की वजह से ये हादसा हुआ।

स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में शामिल हुए।
स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में शामिल हुए।

बांग्लादेश में हो चुके हैं कई बड़े हादसे
बांग्लादेश 230 नदियों से घिरा हुआ है और गंगा-ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों के डाउन वे पाथ पर स्थित हैं। यहां नाव पलटने जैसे हादसे आम हैं। इनमें से अधिकतर हादसे सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ओवर लोडिंग के कारण होते हैं।

11 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नाव को बाहर निकाला गया था।
11 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नाव को बाहर निकाला गया था।