बड़ी ख़बर

ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने महिला के उतारे कपड़े और जमकर की पिटाई

झाबुआ। पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान लेकर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मुख्य आरोपी मुकेश समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश के झाबुआ में पर 28 साल की महिला को बीच सड़क निर्वस्त्र कर बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस महिला ने अपने लिव इन पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया था और अपने पति के पास लौट आई थी। बड़ी बात यह है कि महिला के पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया था। लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब ब्रेकअप से प्रेमी नाराज हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया औऱ अन्य की तलाश कर रही है।

cg

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बाबत झाबुआ के पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी लिव इन पार्टनर मुकेश उसे प्रताड़ित करता था इसलिए वह परेशान होकर अपने पति के घर वापस लौट आई। वहीं पीड़ित महिला के पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया था। वहीं इस बात से नाराज मुकेश हंगामा किया और पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उसने महिला की पिटाई भी की। एसपी एरविंद तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुकेश और उसके अन्य साथी पीड़ित महिला के कपड़े फाड़ते और बीच सड़क पर पीटते हुए दिख रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने महिला को बचाया।