*👍हर-घर तिरंगा अभियान के तहत एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के बच्चों निकाली रैली*


*सतना, (साहब सलाम विन्ध्य)। स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में जोश उमंग और उत्साह के साथ मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के हाथों में तिरंगा झंडा था। रैली का मुख्य आकर्षक बच्चों का अलग-अलग तरह के गणवेश में होना रहा। रैली में ताईक्वोंडो, कबड्डी, स्काउट व स्केटिंग के खिलाड़ी अपनी यूनीफार्म में में तिरंगा लिए दिखाई दिए। छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा, भारत माता की जय के नारे लगाए। यह रैली सर्किट हाउस से प्रारंभ हुई जिसका शुभारंभ सौरभ सिंह संचालक महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने किया। साथ में प्राचार्या रश्मि श्रीवास्तव, उप प्राचार्या सोनिया ओबेरॉय व श्री रामाकृष्णा ग्रुप के प्रशासक प्रोफ़ेसर संदीप भारती उपस्थित रहे। रैली सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड से चलते हुए जयस्तंभ चौक पहुची। इसके बाद धवारी चौराहे से होते हुए दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में संपन्न हुई। रैली में कई बच्चे रानी लक्ष्मीबाई, गांधीजी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में शामिल हुए जो आजादी के मुश्किल दिनों में हमारे देश भक्तों की शाहदत की याद को ताजा कर दिया। रैली के प्रारंभ में भारत माता के रूप में शामिल बच्ची ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। रैली में शामिल बच्चों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के नारों से आकाश को गुंजायमान किया। साथ ही रंगोली के 3 रंगों से आकाश को तिरंगामय बनाया। रैली में शामिल बच्चों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के दुपट्टा के माध्यम से रैली को तिरंगे का रूप प्रदान किया। बच्चों के हाथों में विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र , स्लोगन एवं नारों के पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शन किया गया जो रैली को भव्यता प्रदान कर रहा था। बच्चों के हाथों में तीन रंगों के गुब्बारे तथा तिरंगे झंडे ने बच्चों के मन में अपने देश के प्रति समर्पण की भावना की अलख को हमेशा अपने दिल में जगाए रखने की प्रेरणा दी। रास्तों से गुजरते हुए रैली ने अपने आसपास के वातावरण के साथ ही साथ लोगों के मन में स्वतंत्रता सेनानियों के न भूलने वाले अदम्य साहस को सदा अपने हृदय में बचाए रखने की प्रेरणा दी। रैली में शामिल शिक्षक संजीव सिंह, मिथिलेश चतुर्वेदी, अंबुज सिंह, भावना दीक्षित, सुरभि खरे, अनीता सिंह, कौमुदी मिश्रा, प्रिया शुक्ला, अंकित पांडे एवं आशना भांबरी और सभी बच्चों के साथ इस तिरंगा रैली को सफल बनाया। तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए एकेडमिक हाइट्स के मैनेजमेंट हेड हिमानी सिंह ने सतना शहर के सभी लोगों का धन्यवाद प्रेषित किया और स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने और उसे सफल बनाने की कामना की।*