*भाजपा द्वारा 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घर, दुकान और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने के लिए विशेष अभियान चलेगा*
*तिरंगा अभियान को लेकर बनी कार्य योजना*
सतना भाजपा कार्यालय मैं हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा कार्यालय मैं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार जिले के संगठन प्रभारी डॉ अभय प्रताप सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश गौतम विजय तिवारी अशोक गुप्ता की उपस्तिथि में बृहद बैठक संपन्न हुई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को अविस्मरणीय बनाने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घर, दुकान और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हमारा भी प्रयास हो कि कोई भी घर इमारत न बचें जिस पर तिरंगा न लहरा रहा हो। इसी दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलना है। इस अवधि के बीच लोगों से तिरंगा फहराकर तिरंगे साथ ली गई फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में बदलाव किया है. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अब किसी भी समय आप अपने घर में तिरंगा फहरा सकते हैं. हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है. जिला भाजपा कार्यालय में तिरंगा उपलब्ध सुविधा केंद्र खोला गया है। इसी के साथ-साथ सभी मंडलों पर भी यह सुविधा केंद्र खोला जाएगा।

