आप मंथन एवं सदस्यता अभियान बैठक


आम आदमी पार्टी, सतना द्वारा आम आदमी पार्टी के सम्माननीय नगरनिगम चुनाव महापौर, वार्ड प्रत्याशियों,जिला सतना कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यों, आप कार्यकर्ताओं की विगत संपन्न हुए नगरनिगम चुनाव के संबंध में आज दिनांक29/07/2022,शुक्रवार को गहन मंथन एवं आगामी सदस्यता महाभियान की रुपरेखा बनाई गई।
इस अवसर पर सर्वश्री महेंद्र पटेल,श्रीमती चित्रलेखा जी के निर्विरोध पंच एवं श्रीमती गिरिजा सिंह निर्वाचित पंच ग्राम पंचायत सोनवारी, विधानसभा मैहर एवं श्री राजीव लोचन सोनी निर्विरोध पंच ग्राम पंचायत गोलहटा, विधानसभा रामपुर बाघेलान एवं नगरनिगम चुनाव सतना के आम आदमी पार्टी के उपस्थित पार्षद प्रत्याशियों को सम्मान स्वरूप स्वर्ण लेपित झाड़ू (प्रतीक चिन्ह)दिये गए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष(शहर)श्री संजय बंका, जिला अध्यक्ष(ग्रामीण)प्रशांत पाण्डेय, सचिव दीपक बुधौलिया, विजय गुप्ता,अनुराग सिंह, राहुल सिंह परिहार, शफीक खान,राजीव तिवारी,शिवनारायण दाहिया, शुभम सराफ,मोतीलाल कुशवाहा, लखनलाल वर्मा, सिराज अहमद,सतीश चौधरी, राजकिशोर विश्वकर्मा, शिवम चौधरी, एवं बहुतायत आप कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।