बड़ी ख़बर

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : महिलाओं को कानून की जानकारी दे रहीं प्रीति

गाजियाबाद। इंदिरापुरम शक्ति खंड-दो में रहने वाली प्रीति चौधरी अधिवक्ता हैं और दिल्ली के कड़कडूमा कोर्ट में प्रैक्टीस करती हैं। महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकार को लेकर वह अक्सर उनकी मदद करती हैं। साथ में इंदिरापुरम के नीति खंड में एक संस्था के माध्यम से संसाधन विहिन बच्चों के शिक्षित कर रही हैं।

cg

प्रीति चौधरी ने बताया कि इंदिरापुरम के नीति खंड-एक में स्वर्ण जयंती पार्क में वर्ष 2019 से एक गैर सरकारी संस्था अन्नत उन्नति फाउंडेशन के माध्यम से संसाधन विहिन बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। मौजूदा समय में संस्था के माध्यम से डेढ़ सौ से अधिक बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई करने आने वाली दो किशोरियों को संस्था के बच्चों को पढ़ाने का काम भी दिया जा रहा है। वहीं प्रीति महिलाओं को उनके अधिकारों और विभिन्न कानूनों के बारे में जागरूक करती हैं। प्रीति ने बताया कि वे महिलाओं को शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जागरूक करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी देती हैं