बड़ी ख़बर

शादी के दूसरे दिन ही जेवरात ले उड़ी लुटेरी दुल्हन

छतरपुर। बेटे की चाहत रखने वाले पितृ सत्तात्मक समाज में लड़कियों की कमी होने लगी है इसलिए लड़कों की शादी के लिए दुल्हनों को या तो खरीदकर लाया जाता है या फिर रिश्तेदारों से मिन्नतें, आरजू करनी पड़ती है। बुन्देलखण्ड में लंबे समय से लड़कियों को विभिन्न स्थानों से विवाह करने के लिए लाया जाता है। इस कारण कई बार मौका पाकर लड़कियां लुटेरी दुल्हन बनकर फरार हो जाती हैं। चौकी क्षेत्र के ग्राम हलावनी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां युवक से विवाह रचाने वाली युवती ससुराल में सिर्फ दो दिन रही और फिर मौका पाकर जेवरात तथा नगदी समेटकर भाग गई। दो दिन तक जानकारी जुटाने के बाद भी लुटेरी दुल्हन का कुछ पता नहीं चला।

cg

क्या कहना है रिश्तेदार  का

हलावनी निवासी प्यारेलाल अहिरवार ने बताया कि उसने अपने बेटे चिंतामन का विवाह रामटौरिया स्थित अबार माता मंदिर से 8 फरवरी को करवाया था। विवाह के दो दिनों तक उनकी पुत्रवधू रही लेकिन इसके बाद वह सोने चांदी के जेवर तथा कुछ नगदी व तीन मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गई। लुटेरी दुल्हन के भागने के बारे में रिश्तेदारों को सूचना दी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी तब चौकी में जानकारी दी गई है।