मंगलूसत्र की वजह से चली गई महिला की जान, सीढ़ियों से फिसला पैर और कट गया गला
नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में सुहाग की निशानी मंगलसूत्र एक महिला की मौत की वजह बन गया| जहां कपड़े सुखाने छत पर गई एक महिला का सीढ़ियों से उतरने के दौरान पैर फिसल गया और गले में पहने मंगलसूत्र से उसका गला कट गया| महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के भेजकर जांच शुरू कर दी|


दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दिन में 12.39 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी कि “गली नं 4 रघुवीर पुरा गांधी नगर में एक महिला जो सीढ़ियों से स्लिप हो गई और बेहोश है| इस कॉल पर पीसीआर वैन, एसएचओ और टीम ने मौके का दौरा किया| जांच में पता चला कि 22 साल की एक महिला राधा गले पर चोट के निशान के साथ सीढ़ियों पर पड़ी मिलीं|
मृतका का 4 साल का बेटा उसके साथ था, जिसने बताया कि मां धूप में सुखाने के लिए कपड़े डालकर छत से लौटते समय सीढ़ियों से फिसल गई है| मृतका का पति 8-9 साल से बताए गए पते पर रह रहा है और रघुबीर पुरा में दर्जी का काम कर रहा है, वो ड्यूटी पर था, घर पर नहीं था| वे मूल रूप से गांव कोठिया मधुबनी बिहार से ताल्लुक रखते हैं और राधा देवी अपने दो नाबालिग बेटों 4 साल और 2 साल के साथ मार्च 2022 को गांव से आई थीं|
राधा के बेटे ने इमारत में रहने वाले किराएदार को मां के गिरने के बारे में बताया| उसके बाद पौने एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई| पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई फाउल प्ले नहीं पाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है| आगे की जांच की जा रही है|