बड़ी ख़बर

राज्यमंत्री पटेल ने किया शोक व्यक्त

राज्यमंत्री पटेल ने किया शोक व्यक्त
सतना / प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने सोमवार को अमरपाटन विकासखंड के ताला अंतर्गत ग्राम पाल में तेज आंधी के चलते पेड़ गिरने से दो बालिकाओं के असमय निधन होने और चार लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सूचना मिलते ही तत्काल राज्यमंत्री श्री पटेल अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और घायलो के तत्काल प्रारंभिक उपचार के लिये डॉक्टरों को निर्देशित किया। उन्होने दुर्घटना में मृत बालिकाओं सीमा कोल एवं मनीषा कोल की असमय मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनों को ढाढस बंधाया।

cg