बड़ी ख़बर

जिला प्रशासन,अबैध प्लांटिग पर चलाया अपना बुल्डोजर : मौके पर मौजूद पुलिस बल

नगर निगम व राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई, मौके पर मौजूद रहा भारी पुलिस बल, भूमाफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी

सतना। विगत दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा अबैध माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए शहर के बहुचर्चित प्लाटिंग को अबैध मानते हुए जिला प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाकर तहस- नहस कर दिया है। जिसके चलते भूमाफियाओं के मनसूबे पर पानी फिर गया है इतना ही नहीं शहर के कई प्रशासनिक कर्मचारियों को भी काफी झटका लगा है विगत दिनों में सोशल मीडिया द्वारा उक्त मामले को कई बार प्रमुखता से उठाया गया था।

प्लाटिंग में बनी रोड,नाला व निर्माणाधीन मकानों में चला बुल्डोजर

चित्रकूट रोड स्थित बहु चर्चित प्लाटिंग में अंतत:विराम लग गया है। शुक्रवार की सुबह नगर निगम,राजस्व विभाग व पुलिस बल ने जेसीबी लगाकर रोड,नाला एवं प्लाटिंग में बने मकानों को तहस-नहस कर दिया है जानकारी के मुताबिक भूमाफियाओं द्वारा नाले का स्वरूप बदलकर सरकारी आराजी को प्लाटिंग में तब्दील कर एक बड़ी साजिश की गई थी। चर्चित भूमाफिया अशोक अग्रवाल को प्रशासन ने सबक शिखाया है। ऐसे में शहर में चल रहीं अन्य प्लाटिंगों में प्रशासन द्वारा विधि संगत कार्रवाई करने की जरूरत है। विगत दिवस इस मामले को लेकर नगर निगम द्वारा प्लाटिंग को अबैध मानते हुए आय,ब्यय रोंक लगाई गई थी।

शहर के कई शासकीय कर्मचारियों ने भी इस प्लाटिंग खरीदा है प्लाट

राजस्व विभाग से जुडे सूत्रों की मानें तो कोठी रोड स्थित हुई प्लांटिग में कई शासकीय कर्मचारियों ने भी पैसे लगाकर प्लाट खरीदें है। जिनमें राजस्व विभाग के कई बडें अधिकारी, पटवारी, आरआई व पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी इस प्लाटिंग में कई प्लाट खरीदें हैं। इस कार्रवाई के बाद अब प्लाट खरीदने वालों को भी सावधान रहने की जरूरत है।

cg

भूमाफिया अशोक अग्रवाल सहित अन्य को लगा झटका

गौर तलब है कि नगर तथा ग्राम निवेश विभाग एवं नगर निगम से बगैर अनुमति अबैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही है। नगर निगम द्वारा जारी की गई सार्वजनिक सूचना में यश अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल,गनपत मार्ग सतना, सार्थक अग्रवाल तनय अश्वनी अग्रवाल,जड्ू मंडी बनारस, अशोक अग्रवाल तनय अर्जुनदास अग्रवाल,गनपत मार्ग सतना, सुरभि पिता अशोक अग्रवाल,गनपत मार्ग सतना, अन्यया पुत्री यश अग्रवाल, चौक बाजार सतना, कु.यशवशी पुत्री विजय अग्रवाल चौक बाजार सतना, कु.श्ऱृष्टि पुत्री जय अग्रवाल,चौक बाजार सतना द्वारा मौजा बगहा की स्थित आराजी नं.97, 97/1, 92/1/1/1/1, 381, 94, 92/1/ 2, 89, 89/1, 90, 95, 93, 96, 94/ 5, 94/3, 94/6 कुल रकवा 5.724 है उक्त आराजियों के क्रय विक्रय पर नगर निगम द्वारा रोंक लगा दी गई थी। इतना ही नहीं प्लांटों की रजिस्ट्री पर भी रोंक लगा दी गई है। शातिर जॉलसाज अशेाक अग्रवाल को गहरा झटका लगा है।

मौजूद रहा भारी पुलिस बल
इस मौके पर सिविल लाईन थाना प्रभारी सहित लगभग एक सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। एतियात के तौर पर नगर निगम द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक से पुलिस बल की मांग की गई थी।
138 अतिक्रमण हुए थे चिन्हित

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस प्लाटिंग में 138 जगहों को चिन्हित किया गया था। जहाँ अबैध प्लाटिंग और निर्माण हो रहा था। जिसे संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

डूब सकता है कई खरीददारों का पैसा

जिस तरह से कोठी रोड स्थित वार्ड नं.3 में हो रही प्लाटिंग में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई ऐसे में जिन लोगों ने प्लाट में पैसे लगा रखें हैं। उनके पैसे भी डूबने के कगार में आ गये हैं।