बड़ी ख़बर

दुष्कर्म के आरोपी महंत सीताराम को छिपाने वाले की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सख्त आदेश पर हुई कार्यवाही

रीवा।सर्किट हाउस में हुए हाईप्रोफाइल दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी महंत सीताराम को शरण देकर छिपाने वाले और भगाने में मदद करने के आरोप में संजय त्रिपाठी और उसके भांजे अंशुल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। अब प्रशासन द्वारा उसके चार मंजिला व्यवसायिक कॉम्पलेक्स पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। कलेक्टर और एसपी ने आज उसका निरीक्षण किया। वहीं, संजय त्रिपाठी ने गिरफ्तारी के बाद खुद को बेकसूर बताया है।

cg

सीएम शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देश के बाद रीवा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत सर्किट हाउस के नाबालिग से दुष्कर्म के मामले से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर से ढहाने में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। आज महंत सीताराम से जुड़े ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और उनके भांजे अंशुल शुक्ला को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। उसकी कार को भी जप्त कर लिया है। बाबा से पूछताछ में पुलिस को उसे शरण देने वालों में संजय त्रिपाठी का नाम पता चला था और महंत सीताराम ने पुलिस को बयान दिया था कि वह फरार होकर संजय त्रिपाठी के घर रात रुका था। इसके बाद वह फरार हो गया था।

महंत सीताराम को फरार होने में मदद करने के आरोपों से घिरे संजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद उसके बारे में अब कहा जा रहा है कि वह भूमाफिया और अपराधी है। उसके खिलाफ मामले भी दर्ज हैं। अब उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के लिए प्रशासन अवैध निर्माणों का पता कर रही है। शनिवार को जिला कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी व नगर निगम की टीम रेलवे मोड़ के पास बने उनके चार मंजिला व्यवसायिक कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। इसका कुछ हिस्सा अवैध रूप से बनाया गया है। पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद तुरंत ही यह कार्यवाही शुरु कर दिया ,मिनटो में ही अवैध निर्माण नेस्तनाबूत हो गये।