बड़ी ख़बर

गरीबों को फल बाँटकर मनाया गया “करणी सेना” का स्थापना दिवस

स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा हटाएँ जानें कि खबर निराशा जनक

सतना। “श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना” जिला इकाई सतना द्वारा संगठन का स्थापना दिवस गरीबों को फल वितरित कर मनाया गया। इसके पूर्व स्थानीय सेमरिया चौक के पास कलकत्ता मैरिज गार्डन में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह राजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित गयी जिसमे संस्था के उद्देश्यों से सभी साथियों को अवगत कराया गया। बैठक में हाई कोर्ट के उस निर्णय पर निराशा व्यक्त की गयी जिसके तहत 2013 के बाद चौराहों पर स्थापित मूर्तियों को हटाये जाने का आदेश हुआ है।इस कड़ी में राजपूत समाज के गौरव व देश के नव निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा हटने पर निराशा व क्षोभ व्यक्त किया।

cg

बैठक को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला इकाई सतना के संरक्षक शशांक सिंह बघेल सोनोरा,संभागीय उपाध्यक्ष राकेश सिंह परिहार,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह राजा,जिला महामंत्री डॉ अमित सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शिवभानु सिंह बघेल,जिला सह प्रभारी वृजनन्दन सिंह,जिला उपाध्यक्ष डा गौरव सिंह ने संगठन हित में बिचार रखे। ततपश्चात संगठन विस्तार,समाज को एकजुट करने,जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संकल्प पारित किये गये।

उक्त कार्यक्रम विक्रम सिंह बैस जिला महासचिव की सह भागिता में संपन्न हुई इस दौरान सत्यम सिंह तोमर जिला मंत्री, प्रीतम सिंह मंडल अध्यक्ष बाबूपुर,कुंवर सिंह सचिव मंडल अध्यक्ष बाबूपुर,विनीत सिंह बघेल उपाध्यक्ष तहसील अमर पाटन,अमर बहादुर सिंह उपाध्यक्ष शहर,दिनेश सिंह कार्य कारी अध्यक्ष शहर,अजय सिंह मउहट,विक्रम जीत सिंह उचेहरा,आदित्य सिंह मंडल अध्यक्ष भाटी,अभिषेक सिंह मंडल अध्यक्ष रामपुर चौरासी,हर्ष सिंह मंडल सचिव रामपुर चौरासी,सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।