- सतना का प्रत्येक नागरिक पौधारोपण अभियान का हिस्सा बने- अनुराग वर्मा, कलेक्टर
- कलेक्टर के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों नें रोपे पौधे और किया मिस कॉल
- प्रत्येक नागरिक टोल फ्री नम्बर 0755-2706666 पर कॉल करके जुड़ सकते हैं पौधारोपण महाअभियान से
सतना। पेड़ पौधों का धार्मिक मान्यता के अनुसार अपार महत्व है, जीवन की कल्पना पौधों के बगैर संभव नहीं है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह जहां पीढ़ियों की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है वहीं इसके रोपण से जीवन में दुख, व्याधि एवं शोक खत्म होते हैं। पीपल, नीम और बरगद, साक्षात त्रिदेव ब्रम्हा, विष्णू और महेश का साक्षात स्वरूप हैं जो प्राचीन काल से त्रिवेणी के रूप में रोपे जानें की परम्परा रही है। पौधों का जहां धार्मिक महत्व और मान्यता रही है वहीं इसका आर्थिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व भी समाज को सदियों से पोषित करता आया है। इसीलिये वृक्षों को पुत्रवत देखभाल करना सबसे बड़ा कर्म एवं धर्म माना गया है। इसी धर्म का निर्वहन करते हुये पिछले एक वर्ष से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा स्वयं संकल्पित रहकर प्रतिदिन एक वृक्ष लगाया जा रहा है। प्रदेश की खुशहाली व हरियाली को समृद्ध करनें हेतु म.प्र. शासन द्वारा शिवरात्रि महापर्व से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 01-05 मार्च 2020 तक वृक्षारोपण महाअभियान प्रारंभ किया गया है।


सतना जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर अनुराग वर्मा के नेतृत्व में शिवरात्रि के अवसर पर जिले के सभी अधिकारियों के साथ कलेक्टर आवासीय परिसर में 11पौधे लगाकर जिले मे पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव, आयुक्त सुश्री तन्वी हुड्डा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. डॉ. परीक्षित राव, अपर कलेक्टर राजेश शाही, एस.डी.एम सुरेश जाधव, डी.पी.ओ महिला बाल विकास सौरभ सिंह, जन सम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम प्रोफेसर क्रांति राजोरिया एवं नोडल अधिकारी अंकुर अभियान डॉ. राजेश तिवारी सहित जन अभियान परिषद के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थितरहे। आयोजित पौधारोपण के उपरान्त कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा आह्वान किया गया कि यह पौधारोपण अभियान प्रकृति को समृद्धता और संरक्षण प्रदान करता है इसलिये सभी प्रशासनिक अधिकारियों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुये अधिक से अधिक लोगों को जोड़नें का प्रयास करना चाहिये। श्री वर्मा द्वारा सतना जिले के सभी निवासियों से आह्वान करते हुये अपील की गयी कि मध्यप्रदेश शासन के इस पौधारोपण अभियान में सतना जिले में निवासरत प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अपनें घर के आंगन, बगीचे या खेत पर 01 से 05 मार्च के बीच अवश्य लगाये। साथ ही शासन द्वारा दिये गये टोल फ्री नम्बर 0755-2706666 पर अपनें मोबाइल से कॉल करके हरियाली और पर्यावरण के संरक्षण के लिये अपना समर्थन अवश्य देवे। इसके साथ ही जिनके पास एड्राइड फोन है वो वायुदूत एप मोबाइल पर डाउनलोड करके अपने लगाये गये पौधों को अपलोड कर सकते हैं। शासन द्वारा पौधों के रजिस्ट्रेशन और फोटो अपलोड करनें के लिये वेब गूगल ड्राइव भी बनाया गया है जिसमें cmevents.mp.gov.in पर जाकर स्वयं का रजिस्ट्रेशन करते हुये लगाये गये पौधे की फोटो अपलोड की जा सकती है।
पौधारोपण महाअभियान के नोडल डॉ. राजेश तिवारी, जिला समन्वयक, म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा बताया गया कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी व जन सहभागिता सुनिश्चत हो सके इसके लिये राज्य शासन द्वारा सभी विभाग प्रमुखो को अभियान में सहभागिता संबंधित निर्देश जारी किये गये हैं। जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनानें हेतु जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की संचालन समिति बनायी गयी है जो शासकीय स्तर पर अपनें अधीनस्त संस्थाओं के साथ पौधारोपण अभियान का बृहद संचालन करेंगे। अभियान में समाज की सक्रिय भागीदारी हो सके इसके लिये म.प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओ, प्रस्फुटन समितियो, नवांकुर समितियों एवं विद्यालय, महाविद्यालय के छात्रों एवं एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी., इको क्लब, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थाओं, स्वैच्छाग्राहियों, नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियरों को पौधारोपण महाअभियान में जुड़नें के निर्देश दिये गये हैं।