बड़ी ख़बर

सेना के 3 जवानों ने किया महिला से गैंगरेप , वीडियो भी बनाए

नई दिल्ली। नौसेना और थल सेना के 3 जवानों द्वारा एक शादीशुदा महिला के गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जो फरार चल रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का 3 लोगों ने दो बार गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद महिला दिल्ली छोड़कर अपने गांव चली गई।पति के समझाने के बाद महिला वापस दिल्ली आई और पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

घर ले जाकर किया बलात्कार
महिला ने बताया कि वो अपने घर के पास ही एक पार्क में घूम रही थी इसी दौरान उसके पड़ाेस में रहने वाला एक आरोपी वहां पहुंचा और परिवार से मिलाने की बात पर घर चलने को कहा। पीड़िता ने मना किया तो उसने जिद की जिस पर महिला उसके घर चली गई. यहां पर पहले से उसका एक साथी मौजूद था। दोनों ने बारी-बारी महिला के साथ बलात्कार किया और इस दौरान वीडियो भी बना लिया. दोनों ने महिला को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वी‌डियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद महिला अपने घर चली गई और बाहर निकलना बंद कर दिया।

cg

दो महीने बाद फिर पकड़ा
दो महीने के बाद पीड़िता किसी काम से अपने घर के बाहर निकली तो आरोपी ने उसे एक बार फिर पकड़ लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुनिरका ले गया।यहां पर एक घर में ले जाकर उसने पहले खुद बलात्कार किया और उसके बाद अपने एक दोस्त को भी बुला कर रेप करवाया। इस वारदात के बाद महिला अपने पति के साथ गांव लौट गई और दिल्ली आने से मना कर दिया।दिल्ली किसी भी सूरत में न आने की बात पर जब पति ने महिला से कारण पूछा तो उसने पूरा मामला उसे बताया। जिसके बाद पति ने उसे दिल्ली चलने और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कही।

फरार हो गए आरोपी
अपने खिलाफ मामला दर्ज होने की बात पता चलते ही तीनों आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक नेवी और दो थल सेना में जवान हैं। पीड़िता की अधिवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है और पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। अब आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने की प्रक्रिया की जा रही है।