बड़ी ख़बर

सागर में शादी के 2 दिन बाद गहने लेकर भागी दुल्हन

​​​​​​​दलालों को 1 लाख रुपए देकर महाराष्ट्र की लड़की से रानगिर मंदिर में की शादी

सागर।  सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में शादी के दो दिन बाद दुल्हन गहने और नकद रुपए लेकर भाग गई। दूल्हे ने सुरखी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

cg

दूल्हे के छोटे भाई मयंक जैन निवासी सुरखी ने बताया कि बड़े भाई दीपक जैन की शादी नहीं हुई थी। शादी के लिए लड़की देख रहे थे। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले चंद्रास ठाकुर ने लड़की होने और शादी कराने की बात कही। उसकी बातों में आकर 21 जनवरी को मडख़ेरा लड़की देखे के लिए गए। जहां लड़की पसंद आ गई। लड़की का नाम बिंदिया पुत्री राजेश लोधी निवासी गोदले गोंदिया (महाराष्ट्र) बताया। शादी कराने के नाम पर धीरज लोधी, राजू यादव व अन्य ने 1.50 लाख रुपए खर्चा मांगा लेकिन बात 1 लाख रुपए में पक्की हुई।
मंदिर से की शादी, घर से दुल्हन भागी
शादी तय होने के बाद 22 जनवरी की दोपहर 2 बजे रानगिर माता मंदिर पहुंचे। जहां भाई दीपक और दुल्हन बिंदिया की रीति-रिवाज से शादी कराई। शादी के बाद घर आ गए। 24 जनवरी को मां नहाने गई और घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। तभी बिंदिया गहने और 5 हजार रुपए नकद लेकर चली गई। मामले की जानकारी मिलते ही तलाश किया। लेकिन मिली नहीं। धोखाधड़ी होने के संदेह में सुरखी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुरखी थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने बताया कि दुल्हन के घर से चले जाने की शिकायत मिली है। गहने और नकद रुपए ले गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। परिवार वालों के बयान लिए जा रहे हैं।